Newshaat_Logo

‘CM सम्राट का परिवार भी चर्चा में’: वकील पत्नी, दो बच्चे और करोड़ों की संपत्ति-जानिए नए मुख्यमंत्री की पर्सनल लाइफ

 
‘CM सम्राट का परिवार भी चर्चा में’: वकील पत्नी, दो बच्चे और करोड़ों की संपत्ति-जानिए नए मुख्यमंत्री की पर्सनल लाइफ
Bihar news: बिहार की राजनीति में नया अध्याय शुरू होने के साथ ही सम्राट चौधरी अब न सिर्फ सियासत, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी का राजनीतिक कद जितना बड़ा है, उतनी ही दिलचस्प उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी मानी जा रही है।

सियासत विरासत में मिली

सम्राट चौधरी एक मजबूत राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता शकुनि चौधरी बिहार के वरिष्ठ नेता रहे हैं, जबकि उनकी मां पार्वती देवी भी विधायक रह चुकी हैं। छह भाई-बहनों वाले इस परिवार में सम्राट ने अपनी अलग पहचान बनाई।

वकील हैं पत्नी, सादगी से जीतती हैं दिल

सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी पेशे से अधिवक्ता हैं। भले ही वे सक्रिय राजनीति में नहीं हैं, लेकिन सामाजिक मुद्दों और महिला सशक्तिकरण पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने कई क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई और अपने सादगी भरे अंदाज से लोगों के बीच खास पहचान बनाई।

परिवार और राजनीति का संतुलन

सम्राट चौधरी के दो बच्चे हैं बेटा प्रणय चौधरी और बेटी चारू प्रिया। वे अपने पारिवारिक जीवन और राजनीतिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं।

करोड़ों की संपत्ति, बिना कर्ज

चुनावी हलफनामे के अनुसार, सम्राट चौधरी के पास करीब 11.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें लगभग 28 लाख रुपये उनकी पत्नी के नाम पर दर्ज हैं। खास बात यह है कि उन पर किसी प्रकार का कर्ज नहीं है।

पत्नी की आय भी चर्चा में

ममता कुमारी की सालाना आय लगभग 12.73 लाख रुपये बताई गई है, यानी हर महीने करीब 1.06 लाख रुपये। उनका सादा पहनावा और सहज व्यक्तित्व उन्हें आम लोगों से जोड़ता है।