Movie prime

रोहतास जिले से आए व्यक्ति के प्रणाम करने के तरीके पर CM भी हुए हैरान, कहा- ठीक है चलिए!

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पटना में हर सोमवार को जनता दरबार लगाते हैं। इसके जरिए वह लोगों से उनकी शिकायत सुनते हैं और उसका निपटारा करते हैं। आज इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में रोहतास से पहुंचे एक शख्स ने पहले नीतीश कुमार को प्रणाम किया। प्रणाम करने का तरीका सुन मुख्यमंत्री नीतीश भी चकित रह गए।

दरअसल, रोहतास जिले के करगहर से एक व्यक्ति अपने गांव से जुड़ी समस्या लेकर आया था। इस व्यक्ति के प्रणाम करना का तरीका इतना अलग था कि मुख्यमंंत्री भी हैरान हो गए। उन्होंने उस व्यक्ति से कहा ठीक है चलिए, जिसके बाद मुख्यमंत्री के अधिकारी उन्हें ले गए। बता दें, इस व्यक्ति ने कहा आदरणीय सबसे पहले आपके चरणों में मेरा प्रणाम। इस व्यक्ति की शिकायत स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी समस्या से संबंधित थी। इसने कहा कि उपस्वास्थ्य केंद्र 2017 से बना हुआ है। इसके निकटतम गांव की आबादी 22 हजार है। जबकि यहां डॉक्टर पदस्थापित नहीं हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उसे अधिकारियों के पास भेज दिया और कहा कि जल्द से जल्द इसकी समस्या दूर की जाए। बता दें, आज मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा अति पिछड़ा विभाग, वित्त, श्रम संसाधन व अन्य विभाग से जुड़े मामले की सुनवाई की।