Newshaat_Logo

संविधान के महान विद्वान डॉ. सुभाष कश्यप के निधन पर शोक, विधानसभा अध्यक्ष ने बताया अपूरणीय क्षति

 
संविधान के महान विद्वान डॉ. सुभाष कश्यप के निधन पर शोक, विधानसभा अध्यक्ष ने बताया अपूरणीय क्षति
Bihar news: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ, संसदीय मामलों के जानकार और लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष कश्यप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. कश्यप का निधन देश की संसदीय और संवैधानिक परंपराओं के लिए एक बड़ी क्षति है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि डॉ. सुभाष कश्यप भारतीय संविधान, संसदीय प्रक्रिया और संवैधानिक कानून के अग्रणी विद्वानों में शामिल थे। संवैधानिक विषयों पर उनकी गहरी समझ और वर्षों का अनुभव देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा के पूर्व महासचिव के रूप में डॉ. कश्यप ने संसदीय परंपराओं को समृद्ध बनाने में अहम योगदान दिया। पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. कश्यप ने अपने लेखन और शोध कार्यों के माध्यम से संविधान और संसदीय लोकतंत्र की समझ को नई दिशा दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनके निधन से राजनीतिक, संसदीय और शैक्षणिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों और उनके चाहने वालों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।