Movie prime

कांग्रेस SC-ST, OBC, EBC और अल्पसंख्यक का प्रारंभ से ख्याल रखती है: ललन कुमार

 

बिहार अखिल भारतीय युवा कांग्रेस बिहार ईकाइ के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि कांग्रेस कभी भी जाति आधारित राजनीति नहीं करती है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक का प्रारंभ से ख्याल रखती है और भी सम्मानपूर्वक रखेगी। आजादी के बाद ही कांग्रेस ने दारोगा प्रसाद राय को मुख्यमंत्री बनाकार पिछड़ों को सम्मान दिया है। बिहार में राम शरण प्रसाद सिंह को पार्टी के नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होनें कहा कि जो लोग जातीय राजनीति करते हैं वही लोग आज कांग्रेस पर यह आरोप लगा रहे हैं।

ललन कुमार ने कहा कि राम जयपाल सिंह यादव को कांग्रेस ने बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाने का काम किया था जबकी बुद्ध देव सिंह यादव, राम लखन सिंह यादव, डॉ राम राज सिंह, लाल सिंह त्यागी को पार्टी ने योग्य समान दिया था। उन्होनें कहा कि जिन्हें इतिहास का ज्ञान नहीं है। उन्हें ऐसे वरिष्ठ जनों को अपना आदर्श मानकर राजनीति सीखनी चाहिए। उन्होनें कहा कि भोला प्रसाद शास्त्री जैसे नाम भी कांग्रेस पार्टी को सुशोभित कर चुके हैं। 

ललन कुमार ने आगे कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय का आरंभ से पक्षधर रही है। यही कारण है कि कांग्रेस गरीबी हटाने की बात करती है। आज जो आरक्षण की बात कर रहें है वह भी कांग्रेस की देन है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललन कुमार ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी परंपरा के मुताबिक स्वर्ण से एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक का सम्मान करेगी। संगठन के विस्तार में भी जिसकी जितनी आबादी है उसी हिसाब से संगठन में महत्वपूर्ण भागीदारी दी जाएगी। 

वहीं उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ही कहा कि कुछ नेता ने दषकों से जाति की राजनीति कर बिहार को तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस का नेतृत्व हर मुद्दे् पर गंभीर है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगा। उन्होनें कहा कि हम मानते हैं कि हमसे कुछ गलतियां हुई हैं लेकिन उसका सुधार हमने किया और जनता के अधिकारों के लिए हमने संघर्ष किया।

शराबबंदी को लेकर गंभीर हैं CM तो करें ये काम - https://newshaat.com/bihar-local-news/if-cm-is-serious-about-prohibition-then-genuine-questions-s/cid5774450.htm