Newshaat_Logo

बिजली बिल और LPG संकट पर कांग्रेस का बिगुल- पटना में PM का पुतला दहन, सरकार घेरने की तैयारी

 
बिजली बिल और LPG संकट पर कांग्रेस का बिगुल- पटना में PM का पुतला दहन, सरकार घेरने की तैयारी
Bihar news: बिहार में बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में इजाफा और एलपीजी संकट को लेकर कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने का ऐलान कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा, जहां कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताएंगे।

बिजली और गैस पर घमासान

राजेश राम ने आरोप लगाया कि 1 अप्रैल से बिजली दरों में बढ़ोतरी कर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है, वहीं एलपीजी संकट ने लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “पहले LPG का मतलब लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस था, अब इसका मतलब ‘ले पाओगे’ हो गया है।”

वोट लेकर जेब खाली कर रही सरकार

कांग्रेस नेता ने नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय किए गए वादों को भुला दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा भी अब खत्म कर दिया गया है, जबकि उपभोक्ताओं पर 10% से 20% तक अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।

राज्यभर में पहले से चल रहा विरोध

कांग्रेस ने बताया कि इससे पहले भी प्रखंड स्तर पर राज्यभर में प्रदर्शन किए जा चुके हैं और अब पटना में होने वाला यह प्रदर्शन बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।

जनता की आवाज बनेगा आंदोलन

राजेश राम ने साफ कहा कि यह प्रदर्शन सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि गरीब और मध्यम वर्ग के हक की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने फैसले वापस नहीं लिए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।