Movie prime

कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 1 नवंबर से शुरू, बिहार में ब्रजेश प्रसाद को मिली बड़ी जानकारी

 

आगामी एक नवंबर से कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसे लेकर बिहार में भी कांग्रेस कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने राज्य में सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपनी ओर से सारी तैयारियां कर ली है। बिहार में इस अभियान की जिम्मेवारी पूर्व प्रदेश महासचिव ब्रजेश प्रसाद मुनन को दी गई है। सदस्यता से संबंधित सभी मुद्दों और उसे सुचारू रूप से क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी ब्रजेश प्रसाद की होगी। 

वहीं इस बाबत जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार आगामी एक नवंबर से कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने वाला है। इसकी विधिवत शुरुआत बिहार में एक नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से सदस्य बनाकर की जाएगी। इस क्रम में पूर्व प्रदेश महासचिव ब्रजेश प्रसाद मुनन को संबंधित जिम्मेदारी दी गई है।