Newshaat_Logo

पिंडदान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे पार्षद, दिव्यांग-बुजुर्गों को पहुंचा रहे घाट तक

Gayaji:  गयाजी के विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण के लिए पहुंच रहे हैं. फल्गु देवघाट पर उमड़ रही भीड़ के बीच वार्ड 10 के पार्षद गोपाल कुमार और वार्ड 11 के पार्षद कुंदन कुमार दिव्यांग, बुजुर्ग और चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं. जरूरतमंद तीर्थयात्रियों को पिंडदान स्थल तक पहुंचाने में दोनों पार्षद स्वयं सहयोग कर रहे हैं.
 
GAYA JI

Gayaji:  विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गयाजी पहुंच रहे हैं। फल्गु नदी के देवघाट पर पिंडदान और तर्पण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। इसी बीच गया नगर निगम के जनप्रतिनिधि और अधिकारी तीर्थयात्रियों की सुविधा और सेवा में लगातार जुटे हुए हैं।

GAYA

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की मदद से जुड़ी कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। फल्गु देवघाट पर वार्ड संख्या 10 के पार्षद गोपाल कुमार और वार्ड संख्या 11 के पार्षद कुंदन कुमार विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग और चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं की सहायता कर रहे हैं। दोनों पार्षद जरूरतमंद तीर्थयात्रियों को पिंडदान स्थल तक पहुंचाने में स्वयं सहयोग कर रहे हैं।

दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की कर रहे मदद

Dr Harsh Vardhan on X: "#पितृ_पक्ष केवल स्मरण का पर्व नहीं, बल्कि अपनी  जड़ों, परंपराओं और पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पावन अवसर है।  जिनके ...

फल्गु देवघाट पर पिंडदान के लिए पहुंचने वाले कई बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को भीड़ और लंबी दूरी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए पार्षद मौके पर उनकी मदद कर रहे हैं और उन्हें पिंडदान स्थल तक पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं।

पार्षद गोपाल कुमार ने कहा कि पितृपक्ष मेला गयाजी की धार्मिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि खासकर बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को पिंडदान स्थल तक पहुंचाने में हरसंभव सहायता की जा रही है।

वहीं पार्षद कुंदन कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते श्रद्धालुओं की सेवा करना उनकी जिम्मेदारी है। मेला अवधि में देवघाट पर आने वाले जरूरतमंद श्रद्धालुओं की समस्याओं को मौके पर ही दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोशिश है कि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा के कारण अपने धार्मिक अनुष्ठान में परेशानी न हो।

मेयर और नगर आयुक्त भी व्यवस्थाओं की कर रहे निगरानी

पार्षदों के अनुसार, गया नगर निगम के महापौर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव और नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार भी मेला शुरू होने से पहले से ही व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

नगर निगम के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर सफाई, पेयजल, प्रकाश, यातायात और अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। श्रद्धालुओं से जुड़ी समस्याओं को मौके पर ही दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने पर जोर

नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के मुताबिक, मेला अवधि में निगम की पूरी टीम का उद्देश्य गयाजी आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी और कर्मचारी भी मेला क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

फल्गु देवघाट पर दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मदद की जा रही है, ताकि वे बिना अनावश्यक परेशानी के अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान कर सकें। पितृपक्ष मेले में सेवा और सहयोग की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए सुविधा का माध्यम बन रही है।