Newshaat_Logo

बिहार में सत्ता परिवर्तन का काउंटडाउन: 48 घंटे में बदल जाएगी तस्वीर, 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण तय!

 
बिहार में सत्ता परिवर्तन का काउंटडाउन: 48 घंटे में बदल जाएगी तस्वीर, 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण तय!
Bihar news: बिहार की सियासत में हलचल अपने चरम पर है और अब सत्ता परिवर्तन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। अगले 48 घंटे राज्य की राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और उसी दिन उनकी अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक भी होगी। इसके बाद 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण की पूरी तैयारी है।

शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज

नई सरकार के गठन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में आरिफ मोहम्मद खान के निर्देश पर पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम को राजभवन स्थित लोक भवन बुलाया गया।

इस बैठक में प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा, प्रोटोकॉल, ट्रैफिक मैनेजमेंट और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

VIP मेहमानों के आगमन की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े राजनीतिक चेहरे और वीआईपी मेहमान शामिल हो सकते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन हर स्तर पर अलर्ट मोड में है।

जिलाधिकारी ने राज्यपाल को कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा इंतजाम तक की पूरी जानकारी दी, वहीं राज्यपाल ने भी सभी व्यवस्थाओं को सुचारू और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए हैं। बिहार में सत्ता परिवर्तन अब तय माना जा रहा है और 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन के साथ राज्य की राजनीति एक नए दौर में प्रवेश करेगी।