Newshaat_Logo

छात्रों के आंदोलन पर CPI(M) का सरकार पर तीखा हमला, मनोज चंद्रवंशी बोले- मांगें मानें, गिरफ्तार छात्रों को तुरंत रिहा करे सरकार

 
छात्रों के आंदोलन पर CPI(M) का सरकार पर तीखा हमला, मनोज चंद्रवंशी बोले- मांगें मानें, गिरफ्तार छात्रों को तुरंत रिहा करे सरकार

 

Bihar news: बिहार में छात्रों के आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPI(M) ने आंदोलनरत छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से उन्हें स्वीकार करने और गिरफ्तार किए गए छात्रों को तत्काल रिहा करने की मांग की है।

CPI(M) के राज्य सचिव मंडल सदस्य मनोज कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति सख्त रवैया अपना रही है, जिसे उन्होंने अनुचित बताया।

छात्रों पर वाटर कैनन के इस्तेमाल की निंदा

मनोज कुमार चंद्रवंशी ने प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर वाटर कैनन के इस्तेमाल की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे छात्रों के साथ दमनात्मक रवैया अपनाने के बजाय सरकार को उनसे बातचीत करनी चाहिए।

उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि वह अपना कथित ‘तानाशाही रवैया’ छोड़कर छात्रों के हित में उनकी मांगों को स्वीकार करे।

गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने की मांग

CPI(M) नेता ने आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्रों की तत्काल रिहाई की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि छात्रों की समस्याओं का समाधान बातचीत और सहमति के जरिए किया जाना चाहिए, न कि कार्रवाई के जरिए।

मनोज कुमार चंद्रवंशी ने सरकार से छात्र हित में जल्द सकारात्मक पहल करने की अपील की है।