Newshaat_Logo

खतरनाक मौसम: बिहार में 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा, बिजली गिरने का खतरा; अब तक 9 की जान गई

Bihar Weather Update: पिछले 24 घंटे में पटना, पूर्णिया, अररिया, वैशाली, भोजपुर और समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में आंधी-बारिश ने काफी तबाही मचाई. पटना में पांच सौ से अधिक पेड़ टूटकर गिर गए. पेड़ के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं वैशाली में दो, भोजपुर में एक और समस्तीपुर में एक-एक शख्स की जान वज्रपात की चपेट में आने से हो गई.
 
BIHAR

Bihar Weather Update: बिहार में अलग-अलग इलाकों में बारिश रोज हो रही है. बिहार में 10 से 12 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. झारखंड में 10 से 14 मई तक मौसम खराब बना रह सकता है. वहीं पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. पूरे बिहार में आज मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के सभी जिलों के लिए आंधी-तूफान और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं (50–60 किमी/घंटा) चलने की आशंका है.

Bihar weather today: बिहार में आंधी-बारिश का कहर! इन इलाकों में रेड अलर्ट,  घर के बाहर न निकलने की अपील

पिछले 24 घंटे में पटना, पूर्णिया, अररिया, वैशाली, भोजपुर और समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में आंधी-बारिश ने काफी तबाही मचाई. पटना में पांच सौ से अधिक पेड़ टूटकर गिर गए. पेड़ के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं वैशाली में दो, भोजपुर में एक और समस्तीपुर में एक-एक शख्स की जान वज्रपात की चपेट में आने से हो गई. आज फिर से मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान ओले गिरने के भी आसार जताए गए हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है.

जनहानि की खबर

खराब मौसम के कारण अलग-अलग जिलों में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. मौतें आकाशीय बिजली, पेड़ गिरने और तेज आंधी से जुड़ी घटनाओं में हुई हैं. प्रशासन ने स्थिति को गंभीर बताते हुए अलर्ट रहने की अपील की है.

मौसम का हाल

  • गरज-चमक के साथ तेज बारिश
  • कई जिलों में ओले गिरने की संभावना
  • बिजली गिरने का उच्च खतरा
  • तापमान में गिरावट, लेकिन खतरा बरकरार

प्रशासन की अपील

  • अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें
  • पेड़, बिजली के खंभों और खुले मैदान से दूर रहें
  • किसानों को फसल सुरक्षा के निर्देश
  • आपदा स्थिति में स्थानीय प्रशासन/आपदा हेल्पलाइन से संपर्क करें

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील हैं. लोगों से सतर्कता बरतने और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.