Movie prime

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

 

बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने आज राजभवन में भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर तारकिशोर प्रसाद ने उपराष्ट्रपति को फणीश्वरनाथ रेणु की सुप्रसिद्ध रचना परती परिकथा उपन्यास की प्रति एवं अंग वस्त्र भेंट की। वहीं इस मौके पर पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी एवं श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार भी साथ थे।

मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर बिहार के लिए बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों के कल्याण हेतु चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रम की जानकारी दी। 

उपराष्ट्रपति से मुलाकात

बता दें, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अपने 2 दिनों की यात्रा पर बिहार आए हुए हैं। वह कल शाम ही अपने विशेष विमान से पटना पहुंचे थे। उपराष्ट्रपति के बिहार दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है।


एम. वेंकैया नायडू यहां नालंदा यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित छठे अंतरराष्ट्रीय धर्म धम्म कांफ्रेंस में शामिल होने आने आए हैं। वहीं भाजपा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुलाकात की तस्वीर अपने ट्विटर पर साझा भी की। 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत- https://newshaat.com/bihar-local-news/breaking-vice-president-venkaiah-naidu-arrives-in-patna/cid5710188.htm