Newshaat_Logo

अब खुद करें अपनी जनगणना! उपमुख्यमंत्री ने लॉन्च की डिजिटल प्रक्रिया, खुद भरकर दिया बड़ा संदेश

 
अब खुद करें अपनी जनगणना! उपमुख्यमंत्री ने लॉन्च की डिजिटल प्रक्रिया, खुद भरकर दिया बड़ा संदेश
Bihar news: जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच बिहार में अब तकनीक का बड़ा इस्तेमाल देखने को मिल रहा है। मकान सूचीकरण के तहत शुरू की गई स्व-गणना प्रक्रिया को डिजिटल रूप में लागू किया गया है, जिसकी शुरुआत उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने खुद फॉर्म भरकर की।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और डिजिटल स्व-गणना मॉडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एक आधुनिक और सुविधाजनक पहल है, जिससे आम लोगों को अपनी जानकारी खुद दर्ज करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने बताया कि पहले जनगणना के लिए प्रगणक घर-घर जाकर डेटा इकट्ठा करते थे, लेकिन अब नई तकनीक के जरिए लोग स्वयं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी जानकारी भर सकेंगे। हालांकि, इस बार भी प्रगणक आएंगे, लेकिन डिजिटल विकल्प से प्रक्रिया और आसान व पारदर्शी बनेगी।

उपमुख्यमंत्री ने इस नई व्यवस्था को समय के साथ कदम मिलाने वाला निर्णय बताते हुए कहा कि इससे न केवल डेटा संग्रहण में तेजी आएगी, बल्कि लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी।

बिहार में शुरू हुई यह डिजिटल स्व-गणना प्रक्रिया आने वाले समय में जनगणना को अधिक स्मार्ट, सटीक और जन-भागीदारी आधारित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।