बिहार में मौसम का डबल अटैक: 19 जिलों में आंधी-बारिश और ठनके का अलर्ट, 50 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद कई इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ गरज-चमक और ठनका गिरने की भी आशंका जताई गई है।
उमस से बेहाल पटना, फिर बदल सकता है मौसम
राजधानी Patna में गुरुवार को दिनभर तेज उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय मौसमी सिस्टम के कारण उत्तर-पूर्व बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं।
आज पटना में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन दोपहर बाद हल्के बादल छा सकते हैं। वहीं 16 मई को हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।
17 मई से फिर बढ़ेगी तपिश
मौसम विभाग का कहना है कि 17 मई को तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 18 मई को आंशिक बादल रहने के बावजूद उमस लोगों को परेशान करती रहेगी।
इन जिलों में ज्यादा खतरा
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज , सिवान, सारण, बक्सर, रोहतास और गया समेत कई जिलों में तेज धूप और उमस के साथ मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।
लोगों को दी गई ये सलाह
मौसम विभाग ने खासकर किसानों, खुले मैदान में काम करने वाले मजदूरों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
• खराब मौसम के दौरान पेड़ों और खुले मैदान से दूर रहें
• बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें
• तेज हवा के दौरान कमजोर ढांचों और बिजली के खंभों से दूरी बनाएं
• जरूरी न हो तो खराब मौसम में यात्रा से बचें
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम का मिजाज इसी तरह बदलता रह सकता है।







