हरतालिका तीज पर बिहारवासियों को डॉ. प्रेम कुमार ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना
Bihar news: हरतालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और समस्त बिहारवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि हरतालिका तीज सनातन परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जो आस्था, विश्वास और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूरे श्रद्धा भाव से व्रत रखती हैं।
उन्होंने कहा कि यह पर्व परिवार में प्रेम, विश्वास और खुशहाली की भावना को मजबूत करता है। तीज के मौके पर माताएं और बहनें सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की मंगलकामना के लिए पूजा-अर्चना करती हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रार्थना की कि हरतालिका तीज का यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने सभी के जीवन में खुशहाली और मंगल की कामना की।







