‘सम्राट के नेतृत्व पर मुहर’: विधान परिषद् सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दी बधाई, कहा-बिहार छुएगा नई ऊंचाइयां
Apr 15, 2026, 14:27 IST
Bihar news: बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सम्राट चौधरी को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सम्राट चौधरी का दूरदर्शी नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और मजबूत प्रशासनिक दृष्टिकोण बिहार को प्रगति और समावेशी विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
समृद्ध और सशक्त बिहार की उम्मीद
सभापति ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में बिहार विकास, समृद्धि और गौरव की नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी राज्य के लिए एक नए दौर की शुरुआत का संकेत है।
डिप्टी CM को भी दी शुभकामनाएं
इस मौके पर अवधेश नारायण सिंह ने उपमुख्यमंत्री बने विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।






