Newshaat_Logo

मनेर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 3 अपराधियों का एनकाउंटर, थाना प्रभारी भी घायल

बिहार की राजधानी पटना में हत्या के 3 आरोपियों का एनकाउंटर किया गया है. दानापुर में पुलिस और अपराधियों के बीच करीब 20 मिनट तक गोलीबारी हुई.
 
Patna

बिहार की राजधानी पटना में हत्या के 3 आरोपियों का एनकाउंटर किया गया है. दानापुर में पुलिस और अपराधियों के बीच करीब 20 मिनट तक गोलीबारी हुई. दोनों ओर से करीब 30 राउंड फायरिंग हुई, इसमें तीनों अपराधी ढेर हो गए. आरोपियों के नाम राजेश शर्मा, बबलू कुमार और जेपी यादव हैं. ये सभी पैक्स अध्यक्ष की हत्या के आरोपी थे. उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें मनेर SHO रजनीश कुमार घायल हो गए . ये घटना मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट के पास की है.

पुलिस ने मुठभेड़ में तीन अपराधियों को मार गिराया. मारे गए अपराधियों में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में फरार चल रहा मुख्य आरोपी जेपी यादव और उसके दो साथी बबलू और राजा शर्मा शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दानापुर और मनेर के पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी जेपी यादव अपने साथियों के साथ शेरपुर गंगा घाट के आसपास मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पहुंची. इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों की गोली से मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों अपराधी गोली लगने से मारे गए.

इलाके में पुलिस की गतिविधियां तेज हो गई हैं. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाने और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है. पुलिस मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.