भुवनेश्वर में जुटेंगे देशभर के इंजीनियर्स: इंडेफ की राष्ट्रीय बैठक में होगा नए नेतृत्व का चुनाव
इंडेफ (पूर्वी प्रक्षेत्र) के सेक्रेटरी जनरल ई. अंजनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में विभिन्न राज्यों के अभियंत्रण सेवा संघों के प्रतिनिधि अपने-अपने राज्यों की समस्याओं और मुद्दों को विस्तार से रखेंगे। इन पर चर्चा के बाद अहम फैसले लिए जाएंगे।
नए कार्यकारिणी का होगा गठन
बैठक की सबसे अहम बात यह है कि आगामी सत्र 2026-28 के लिए इंडेफ की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव भी कराया जाएगा। इससे संगठन को नई दिशा और नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।
इंजीनियरिंग सेक्टर की समस्याओं पर होगा मंथन
इस दौरान राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं, सुझावों और सुधार के मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। इंडेफ की पुरानी मांग, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अभियंत्रण आयोग के गठन को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
बिहार से भी जाएगी मजबूत भागीदारी
इंडेफ (पूर्वी प्रक्षेत्र) के तहत आने वाले बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के कई प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल होंगे और बिहार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। यह बैठक देशभर के इंजीनियरिंग सेक्टर के लिए अहम मानी जा रही है, जहां भविष्य की रणनीति और नेतृत्व दोनों तय होंगे।







