Movie prime

JDU से अनबन के बाद भी RCP सिंह ने चिराग को लगाया गले, बनाए गए हिंदी सलाहाकार समिति के सदस्य

 

जदयू कोटे से केंद्रीय मंत्री बने आरसीपी सिंह के मंत्रालय ने चिराग पासवान को अपना हिंदी सलाहकार बनाया। हिंदी सलाहाकार समिति में चिराग पासवान समेत बिहार के पांच लोग को समिति सदस्य बनाया गया है। बता दें, इस्पात मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है। इसमें कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। 

इस समिति में लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) का नाम भी शामिल है। चिराग पासवान का इस समिति में नाम शामिल होने से यह चर्चा होने लगी कि जदयू का राजनीतिक दुश्मन होने के बावजूद उन्हें इस समिति में जगह मिलनी की क्या वजह हो सकती है? सियासी गलियारे में एक आम चर्चा है यह भी है कि चिराग की वजह से जदयू पहले नंबर की पार्टी से तीसरे नंबर की पार्टी बन गई। इन तमाम बातों के बाद भी आरसीपी सिंह का चिराग को यूं गले लगाना फिलहाल सुर्खियों में है। 

भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में बिहार के पांच लोगों को जगह मिली है। समिति में संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा लोकसभा से सांसद संजय सिंह और सुनील कुमार सोनी जबकि राज्यसभा से दिनेश चंद्र विमल भाई अनावाडिया और नरेश गुजराल को सदस्य बनाया गया है। संसदीय राजभाषा समिति द्वारा नामित सांसद चिराग पासवान और दिनेश चंद्र यादव भी समिति के सदस्य बनाए गए हैं। इस कमेटी में कुल 15 सदस्य, एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। 

महाअष्टमी के दिन देवी पूजा करते दिखे CM नीतीश- https://newshaat.com/bihar-local-news/cm-nitish-was-seen-worshiping-goddess-on-the-day-of-maha/cid5487309.htm