Newshaat_Logo

अगले 24 घंटे बिहार पर भारी, पटना सहित 20 जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार ठनका गिरने का खतरा

Bihar Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज यानी सोमवार को राजधानी पटना समेत राज्य के 20 जिलों में आंधी-तूफान, मेघ गर्जन और वज्रपात (बिजली गिरने) की पूरी संभावना है. रविवार को भी पटना और दूसरे इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है. मौसम में यह बदलाव इस हफ्ते जारी रह सकता है.
 
BIHAR

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 20 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ ठनका (वज्रपात) गिरने की भी आशंका जताई गई है.

Weather Update Today IMD Forecast 30 January 2024 Uttar Pradesh Bihar Dense  fog Delhi NCR Rainfall Jammu Kashmir Himachal Snowfall | Weather Update  Today: निकाल लीजिए छाता! दिल्ली में बारिश का येलो

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना समेत मध्य और उत्तर बिहार के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज यानी सोमवार को राजधानी पटना समेत राज्य के 20 जिलों में आंधी-तूफान, मेघ गर्जन और वज्रपात (बिजली गिरने) की पूरी संभावना है. रविवार को भी पटना और दूसरे इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है. मौसम में यह बदलाव इस हफ्ते जारी रह सकता है.

 

मौसम का मिजाज बदला

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी की ओर बने हालिया निम्न वायुदाब की गतिविधियों के कारण बिहार में मानसून को दोबारा रफ्तार मिलने की उम्मीद है। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में पुरवा हवा का प्रवाह बढ़ा है। इसके चलते रविवार को भी पटना और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद अचानक घने बादल छा गए और करीब पांच मिनट तक झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सिस्टम के कारण चालू सप्ताह के दौरान बारिश की स्थिति में आंशिक रूप से सुधार देखने को मिलेगा।


भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने दक्षिण और पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। राज्य के तीन प्रमुख जिलों- औरंगाबाद, रोहतास और भभुआ में सोमवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और जलजमाव की स्थिति पैदा होने की भी आशंका है. आज यानी सोमवार को राजधानी पटना समेत राज्य के 20 जिलों में आंधी-तूफान, मेघ गर्जन और वज्रपात (बिजली गिरने) की पूरी संभावना है.

इन 17 जिलों में सावधानी की जरूरत

मौसम विभाग ने पटना सहित 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने की अपील की है। इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने का गंभीर खतरा बना हुआ है।

  • मध्य और दक्षिण बिहार: पटना, गयाजी, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, अरवल, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई
  • पूर्वी बिहार: भागलपुर, बांका, मुंगेर और कटिहार
  • शाहाबाद क्षेत्र: भोजपुर, बक्सर, भभुआ और रोहतास

55% तक पहुंची बारिश की कमी

भले ही इस नए अवदाब से बारिश की उम्मीद जगी हो, लेकिन मौजूदा आंकड़े चिंताजनक हैं। इस साल मानसून के समय पर सक्रिय न होने या दगा देने के कारण पूरे बिहार में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य भर में अब तक सामान्य से 55% कम बारिश दर्ज की गई है। कृषि कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में सोमवार से शुरू हो रहा बारिश का यह नया दौर किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है