Movie prime

पटना में दिनदहाड़े गोलीबारी से हड़कंप, 6 हजार बकाए को लेकर था विवाद

 
PATNA

 बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने सरेआम फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी है। बदमाशों ने एक अमूल मिल्क पार्लर को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चंदन ऑटोमोबाइल के पास की है।

एक शख्स ने मिल्क पार्लर पर दिनदहाड़े 4 राउंड फायरिंग की है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। उसकी पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है।

अमन ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि 6 हजार उधार के लिए दुकानदान ने मेरी मां को अपशब्द कहा था। इसी गुस्से में उसने दुकान पर गोलीबारी की है.

आरोपी के पास से पुलिस एक देसी पिस्टल, 11 कारतूस और 2 मैगजीन बरामद किया है। अमन से दुकानदार का शुक्रवार शाम को भी विवाद हुआ था।

ASP सदर अभिनव ने बताया कि ऑटोमोबाइल के ऑपोजिट राजेंद्र राय मिल्क पार्लर चलाते हैं। अमन का यहां 6 हजार रुपए बकाया था। पैसा मांगने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में उसने दुकानदार पर फायरिंग कर दी।

पूछताछ में अमन ने पुलिस को बताया है कि उसने 50 हजार में पिस्टल पटना के मैनपुरा इलाके से खरीदी थी। आरोपी का कहना है कि उसे जान का खतरा है इसलिए वो पहले से पिस्टल रखता था।