Movie prime

बांका में मछली कारोबारी की हत्या, तालाब किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

 

बिहार के बांका में एक बाजार में मत्स्यजीवि कमिटि के एक सदस्य की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह घटना थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजार में सोमवार देर रात हुई है। मृतक कैलू मंडल (50) मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। हत्या कर शव को तालाब किनारे फेंक दिए जाने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक कैलू मंडल वर्षों से मतस्यजीवि का सदस्य था। वह मिर्जापुर का सरकारी तालाब सहित अन्य तालाबों में मछली पालन का कारोबार करता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

तालाब के किनारे मरा हुआ शरीर मिलने पर लोगों में सनसनी फैल गई। घरवालों को कैलू के मरने की खबर लगी तो वो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के घरवालों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बारे में जैसे-जैसे लोगों को पता चलता गया, वहां भीड़ जुटने लगी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को बांका सदर अस्पताल में भेज दिया। 

मिर्जापुर बाजार वासियों में इस हत्या से गुस्सा था। बाजार के व्यापारी तथा दूसरे लोग अपनी - अपनी दुकानें बंद कर हत्या का विरोध कर रहे हैं। हालांकि  कुछ शरारती तत्वों द्वारा शंभूगंज - मिर्जापुर - बांका मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर सड़क मार्ग को अवरूद्ध भी करना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस घटना में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाने की प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी शिया भारती एवं थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार इस मामले की गंभीरता से जांच - पड़ताल में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द इस घटना में शामिल अपराधियों को पकड़कर पीड़ितों को न्याय दिलाएंगे।