युवाओं के भविष्य पर फोकस: CM नीतीश का स्किल पार्क निरीक्षण, बोले—‘कौशल ही रोजगार की असली कुंजी’
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे छात्रों से सीधे संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे पूरी लगन से प्रशिक्षण लें, ताकि बेहतर रोजगार के अवसर हासिल कर सकें।
उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में कई योजनाएं और पहलें लागू की जा रही हैं, ताकि बिहार के युवा आत्मनिर्भर बन सकें।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान हिमाद्री छात्रावास का भी निरीक्षण किया और अन्य छात्रावासों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिसर की व्यवस्था सुव्यवस्थित रखें और छात्रों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इस मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को राज्य में कौशल विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







