Newshaat_Logo

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों पर फोकस: 21 फरवरी को BSLSA की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 22 को जागरूकता कार्यक्रम

 
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों पर फोकस: 21 फरवरी को BSLSA की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 22 को जागरूकता कार्यक्रम
Bihar news: Bihar State Legal Services Authority (BSLSA) की ओर से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कानूनी अधिकारों को लेकर अहम पहल की जा रही है। इसी क्रम में 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को सुबह 11:30 बजे पटना के बुद्ध मार्ग स्थित प्राधिकरण कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी प्राधिकरण के सदस्य सचिव पवन कुमार पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी 2026 को राजवंशी नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में “NALSA (Scheme, 2015)” के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा।

मीडिया से भागीदारी की अपील

प्राधिकरण ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया संस्थानों से आग्रह किया है कि वे अपने प्रतिनिधि, फोटोग्राफर और कैमरा टीम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भेजें, ताकि कार्यक्रम की व्यापक कवरेज हो सके।

अधिकारियों का कहना है कि श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकार, सरकारी योजनाओं और न्याय तक आसान पहुंच की जानकारी देना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

मुख्य पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

प्राधिकरण के संरक्षक-इन-चीफ के रूप में Justice Sangam Kumar Sahoo तथा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में Justice Sudhir Singh जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम में विधिक सेवाओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

क्यों अहम है यह पहल?

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को अक्सर कानूनी सहायता और अधिकारों की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती। BSLSA का मानना है कि जागरूकता बढ़ाकर ही उन्हें न्याय व्यवस्था से जोड़ा जा सकता है।

प्राधिकरण ने मीडिया से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस कार्यक्रम की व्यापक कवरेज से आम लोगों तक कानूनी सहायता की जानकारी पहुंचेगी और न्याय तक पहुंच का मार्ग और सुलभ होगा।