Newshaat_Logo

सुबह कोहरा और दिन में खिलेगी धूप, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम

बिहार में मौसम कुछ दिनों तक सामान्य बने रहने की संभावना जताई गई है. दिन और रात के तापमान में अंतर साफ देखने के लिए मिल रहा है. सुबह-सुबह कई इलाकों में कोहरा देखने के लिए मिल रहा. 
 
धूप

बिहार में मौसम कुछ दिनों तक सामान्य बने रहने की संभावना जताई गई है. दिन और रात के तापमान में अंतर साफ देखने के लिए मिल रहा है. सुबह-सुबह कई इलाकों में कोहरा देखने के लिए मिल रहा. इसके साथ ही रात के समय में भी हल्की ठंड महसूस हो रही है. लेकिन दोपहर तक धूप खिल जा रही, जिससे कभी-कभी गर्मी का एहसास भी हो रहा.

मौसम विभाग की माने तो, आज बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस होगी. लेकिन दोपहर तक धूप खिल जाएगी. इसके साथ ही बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

मौसम विभाग की ओर से उत्तर बिहार को लेकर यह संभावना जताई गई है कि पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण समेत अन्य जिलों में धूप खिली रह सकती है. सुबह और शाम के वक्त खासकर गांव वाले इलाके में कोहरा देखने के लिए मिल सकता है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, अगले एक हफ्ते तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी नहीं की गई है. इस तरह से देखा जाए तो फिलहाल राज्य में अभी मौसम सामान्य ही बना रहेगा. तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने की संभावना जताई गई है.