पटना में दिनदहाड़े फोर्ड हॉस्पिटल के कर्मी की हत्या, घटनास्थल से 5 खोखा बरामद

बिहार में अपराधियों का ताड़व लगातार बढ़ता जा रहे है. ताजा मामला राजधानी पटना से है. फोर्ड हॉस्पिटल के कर्मी अमित कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने अमित के सीने में गोली मारी है। वो फोर्ड हॉस्पिटल में बिलिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थे। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के कार शो रूम के पास की है।
बताया जा रहा है कि 5 राउंड से अधिक फायरिंग हुई है। घटनास्थल पर 5 खोखे गिरे हैं। पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।
अमित कुमार के सहकर्मी धर्मेन्द्र ने बताया कि अमित फुलवारी शरीफ का रहने वाला है। दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक ड्यूटी थी। अकेले बाइक से आ रहे थे। 2 महीने पहले शादी हुई थी। दशरथा मोड़ के पास से क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान घेरकर उन्हें गोली मारी गई है। बहुत ही अच्छे स्वभाव के थे। किसी से कोई लड़ाई झगड़ा भी नहीं था। अस्पताल में इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई।

इस मामले में पूर्वी, SP डॉ. के राम दास पूरी ने कहा कि बाइक सवार दो अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम देने की जानकारी मिल रही है। पुलिस को एक शख्स की गोली मारने की सूचना मिली थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के लिखित आवेदन पर कार्रवाई की जाएगी।