Newshaat_Logo

डॉ. प्रेम कुमार ने दी श्रद्धांजलि: पूर्व विधायक राधिका देवी का निधन, विधानसभा परिसर में शोक की लहर

 
डॉ. प्रेम कुमार ने दी श्रद्धांजलि: पूर्व विधायक राधिका देवी का निधन, विधानसभा परिसर में शोक की लहर
Bihar News: गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक राधिका देवी का सोमवार देर रात पटना स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को बिहार विधानसभा परिसर लाया गया, जहां प्रेम कुमार की ओर से विधानसभा की प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधानसभा के कई वरीय अधिकारी, कर्मचारी और परिजन मौजूद रहे।

1977 में बनी थीं विधायक
राधिका देवी वर्ष 1977 में गोपालगंज से विधायक चुनी गई थीं और उन्होंने अपने कार्यकाल में एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान बनाई।

अपूरणीय क्षति- विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राधिका देवी एक कुशल राजनेता और समर्पित समाजसेवी थीं। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य देने की प्रार्थना की।

राधिका देवी का जाना बिहार की राजनीति के एक सशक्त अध्याय का अंत माना जा रहा है।