Newshaat_Logo

उत्तराखंड की राजनीति को बड़ा झटका: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन

 
उत्तराखंड की राजनीति को बड़ा झटका: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन
Newshaat Desk: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका उपचार जारी था। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड सहित पूरे देश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। खंडूरी अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, ईमानदार प्रशासन और जनहितकारी कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।