Newshaat_Logo

पोखरण से तकनीकी शक्ति तक: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

 
पोखरण से तकनीकी शक्ति तक: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
Bihar news: बिहार विधान सभा सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देश के वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों, इंजीनियरों और प्रौद्योगिकीविदों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत की वैज्ञानिक क्षमता, आत्मनिर्भरता और तकनीकी प्रगति का प्रतीक है। यह दिन 11 मई 1998 को पोखरण परमाणु परीक्षण की ऐतिहासिक सफलता की स्मृति में समर्पित है, जिसने पूरी दुनिया के सामने भारत की ताकत और वैज्ञानिक क्षमता का परिचय कराया।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस दिवस को पहली बार वर्ष 1999 में मनाया गया था। इसकी घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी विकास परिषद द्वारा की गई थी।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को सम्मानित करता है। यह दिन देश के युवाओं को नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि भारत आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से वैश्विक पहचान बना रहा है और इसमें देश के वैज्ञानिकों व तकनीकी विशेषज्ञों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।