जनता के बीच विधायक आलोक सिंह- शादी से लेकर महायज्ञ तैयारी तक दिनारा में दिखा जनसंपर्क का दम
Bihar news: दिनारा विधानसभा क्षेत्र में विधायक आलोक कुमार सिंह ने एक बार फिर जनसंपर्क और सामाजिक सहभागिता की मिसाल पेश की। विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्होंने न सिर्फ लोगों के सुख-दुख में भागीदारी निभाई, बल्कि क्षेत्रीय विकास और सांस्कृतिक आयोजनों को भी मजबूती देने का संदेश दिया।

सबसे पहले विधायक दिनारा ग्राम के मुसवत टोला पहुंचे, जहां उन्होंने युवा नेता दीपक चंद्रवंशी की बहन के विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया और खुशी के इस अवसर को साझा किया।

इसके बाद वे मठिया गांव पहुंचे, जहां आगामी श्री रुद्र चंडी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारियों का जायजा लिया। ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वहीं नोखा करूप में श्री भोला सिंह के भतीजे के तिलक समारोह में भी विधायक ने शिरकत की और परिवार को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विधायक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि जनसेवा और जनसहभागिता ही उनका मूल संकल्प है। वे हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहेंगे और हर सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। उनके इस दौरे से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि की सक्रियता का प्रतीक बताया।







