Newshaat_Logo

बिहार में ईंधन पर फुल कंट्रोल: पेट्रोल-डीजल और LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य, सरकार का बड़ा दावा

 
बिहार में ईंधन पर फुल कंट्रोल: पेट्रोल-डीजल और LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य, सरकार का बड़ा दावा
Newshaat Desk: बिहार में एलपीजी, पेट्रोलियम उत्पादों और उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी किसी तरह की कमी नहीं है।

राज्यभर में पेट्रोल और डीजल की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए 3697 रिटेल आउटलेट और 8 डिपो सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इन माध्यमों से प्रतिदिन औसतन 4550 किलोलीटर पेट्रोल और 9120 किलोलीटर डीजल की आपूर्ति की जा रही है, जिससे आम जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही।

LPG की मजबूत सप्लाई चेन

एलपीजी की बात करें तो बिहार में करीब 2.33 करोड़ उपभोक्ताओं को 2028 वितरकों के जरिए नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। खास बात यह है कि अस्पतालों, स्कूलों और अन्य आवश्यक सेवाओं को एलपीजी आपूर्ति में प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि जरूरी सेवाएं बाधित न हों।

उर्वरकों की भी पर्याप्त उपलब्धता

सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि कृषि कार्यों को प्रभावित होने से बचाने के लिए उर्वरकों की आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में की जा रही है। राज्य में ईंधन और जरूरी संसाधनों की सप्लाई को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, जिससे आम लोगों और किसानों को राहत मिली है।