Newshaat_Logo

गांधी मैदान बनेगा सियासी रणक्षेत्र: 7 मई को NDA कैबिनेट विस्तार, नए चेहरों की एंट्री से बदलेगा बिहार का पावर बैलेंस!

 
गांधी मैदान बनेगा सियासी रणक्षेत्र: 7 मई को NDA कैबिनेट विस्तार, नए चेहरों की एंट्री से बदलेगा बिहार का पावर बैलेंस!
Bihar News: बिहार की राजनीति एक बड़े मोड़ पर खड़ी है, जहां 7 मई को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने जा रहा मंत्रिमंडल विस्तार सिर्फ शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि सियासी ताकत का भव्य प्रदर्शन बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बनने वाली नई कैबिनेट को लेकर सियासी हलकों में हलचल चरम पर है।

दिल्ली से पटना तक चली लंबी बैठकों और मंथन के बाद इस विस्तार को अंतिम रूप दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार कैबिनेट में कई नए चेहरों को मौका मिलेगा, जबकि कुछ पुराने समीकरण भी बदले जा सकते हैं। अमित शाह समेत NDA के शीर्ष नेतृत्व से हुई अहम मुलाकातों ने इस विस्तार की दिशा तय कर दी है।

गठबंधन की एकजुटता दिखाने के लिए जदयू, लोजपा (रा), हम और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं के साथ भी गहन चर्चा हुई है। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर साफ संकेत दे दिया कि NDA पूरी तरह एकजुट है।

243 सदस्यीय विधानसभा में मंत्रियों की संख्या सीमा को ध्यान में रखते हुए इस विस्तार में सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधना सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। माना जा रहा है कि सभी सहयोगी दलों को साधने की रणनीति के तहत सीटों का बंटवारा किया जाएगा।

गांधी मैदान में तैयार हो रहा भव्य मंच इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की ओर इशारा कर रहा है। सुरक्षा से लेकर प्रोटोकॉल तक की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कैबिनेट विस्तार आने वाले चुनावों की रणनीति का ट्रेलर भी हो सकता है।