Newshaat_Logo

गया: अपराधियों ने दारोगा के 2 बेटों को मारी गोली, एक की मौत, बड़े बेटे की हालत नाजुक

बिहार के गया से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई. यहां बदमाशों ने दरोगा के दो बेटों को गोली मार दी.
 
गयाजी

बिहार के गया से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई. यहां बदमाशों ने दरोगा के दो बेटों को गोली मार दी. इसमें छोटे बेटे की मौत हो गई, जबकि बड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया.

उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना नौरंगा आहार के पास सिद्धार्थपुरी मोहल्ले के नजदीक की है.

हमला की वजह जुएं में विवाद बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी.

मामला मानपुर के मुफस्सिल थाना इलाके का है. बदमाशों ने मोतिहारी में तैनात दरोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के दोनों बेटों को गोली मार दी. इस घटना में छोटे बेटे रानू सिंह (30) की मौत हो गई. वहीं, बड़े बेटे मोनू सिंह (32) की हालत गंभीर है. उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

परिवार के मुताबिक, मोहल्ले में कुछ दूरी पर किसी से विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों भाइयों को फोन करके वहां बुलाया गया. दोनों के पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से रानू और मोनू घायल हो गए. बाद में छोटे भाई रानू की मौत हो गई, जबकि मोनू का इलाज चल रहा है.

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि घटनास्थल के आसपास जुआ और शराब का अड्डा चलता है.

आशंका जताई जा रही है कि जुए को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की गई.