Newshaat_Logo

गयाजी: छठ की भक्ति में लीन हुए मेयर गणेश पासवान, पत्नी के साथ किया नहाय-खाय

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरे गयाजी में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। शहर से लेकर गांव तक छठी मइया के गीतों और पूजा की तैयारियों से माहौल पूरी तरह छठमय हो गया है। 
 
गयाजी

गयाजी: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरे गयाजी में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। शहर से लेकर गांव तक छठी मइया के गीतों और पूजा की तैयारियों से माहौल पूरी तरह छठमय हो गया है। इसी बीच गया नगर निगम के मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने भी अपनी पत्नी के साथ छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को मेयर अपनी पत्नी के साथ शहर के प्रसिद्ध सूर्यकुंड तालाब पहुंचे, जहां उन्होंने नहाय-खाय की परंपरा निभाई। इस दौरान दोनों ने विधि-विधान के साथ स्नान और ध्यान किया तथा भगवान सूर्य की आराधना की।

इसके बाद मेयर अपनी पत्नी के साथ बैरागी स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार छठ व्रत का अनुष्ठान शुरू किया। नहाय-खाय के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है।

इस पावन अवसर पर मेयर ने छठी मइया और भगवान सूर्य से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही उन्होंने शहरवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।