Movie prime

गया: नगर निगम के सभागार में निगम बोर्ड की बैठक, रोशनी से जगमग करेगा पितृपक्ष मेला, कई कार्यो पर लगी मुहर

 

गया। नगर निगम के सभागार में गुरुवार को मेयर वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में निगम बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। जबकि बैठक का संचालन सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने किया। आयोजित बैठक में शहर के विकास को लेकर कई प्रस्ताव सदस्यों द्वारा पारित किया गया है। वहीं शहर में सड़कों के वर्गीकरण के संशोधन कर मेयर व समिति के सदस्यों के द्वारा प्रस्ताव सदन में रखा है। प्रस्ताव में सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर मुहर लगा दिए। मेयर एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि सड़कों के वर्गीकरण को संशोधन किया गया है। संशोधन के तहत नई सूची बनाई गई। कई प्रधान मुख्य सड़कों को मुख्य मार्ग एवं कई मुख्य मार्ग को सामान मार्ग में बदला गया है। इससे होल्डिंग टैक्स देने में शहर के लोगों को काफी राहत मिलेगी। अनुमोदन को लेकर नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए सूची को जल्द ही नगर विकास विभाग को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि होल्डिंग टैक्स सरकार द्वार बढ़ाई गई है। नगर निगम द्वारा टैक्स में किसी तरह के वृद्धि नहीं किया गया है। होल्डिंग टैक्स पूरे प्रदेश में बढ़ा है नहीं की सिर्फ गया शहर में।

बैठक में डिप्टी मेयर चिंता देवी, नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा, पार्षद जयप्रकाश कुमार यादव, रणधीर कुमार गौतम, नैयर अहमद, डिम्पल कुमार, संजय कुमार सिन्हा, अनुपमा कुमारी, अंजली कुमारी, दीपक चंद्रवंशी, सारिका वर्मा, मुन्नी देवी, सहित अन्य  मौजूद थे।

बुडको को राशि किया जाएगा बंद

शहर में जलापूर्ति का काम बुडको द्वारा किया जा रहा है। लेकिन आठ वर्षो में एक भी वार्ड में पूरी तरह काम नहीं किए जाने से सदस्यों ने सदन में मनमानी का आरोप लगाने लगे। पार्षद डिंपल कुमार, विनोद यादव, दीपक चंद्रवंशी, नैयर अहमद, मनोज कुमार आदि ने कहा कि बुडको द्वारा मनमानी किया जा रहा है। एक भी वार्ड पूर्णरूप से काम नहीं किया गया है। ऐसे में शहर में जलसंकट बना है। सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्न पर मेयर ने कहा कि बुडको को राशि देना बंद किया जाएगा। क्योंकि राशि का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं जलसंकट दूर करने के लिए नगर निगम प्रत्येक वार्ड में मिली जलापूर्ति का निर्माण करेंगा। इससे लोगों को आसानी से पानी मिल सके।
व

सदन में सदस्यों ने किया हंगामा

सदन में मंत्री सह नगर विधायक डा. प्रेम कुमार के प्रतिनिधि मुकेश कुमार के बैठे देखकर सदस्यों ने कुर्सी से उठकर हंगामा करने लगे। सदस्यों ने कहा कि बोर्ड की बैठक में कोई भी जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि नहीं बैठ सकते है। अगर उनके प्रतिनिधि बैठक में भाग लते है तो पार्षद प्रतिनिधि को भी बैठने का अनुमति मिलनी चाहिए। सदस्यों द्वारा हंगामा देखकर नगर आयुक्त ने मुकेश कुमार अधिवक्ता को सदन से बाहर बैठने को कहने पर सदन से निकल गए। उसके बाद सदस्यों ने अपने कुर्सी पर बैठे।


रोशनी से जगमग करेगा पितृपक्ष मेला

पितृपक्ष मेले का देखते हुए सदस्यों द्वारा कई निर्णय लिए गए। पितृपक्ष मेला क्षेत्र में सभी बिजली की खंबों में एलईडी लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है। साथ नाली का टूटे ढक्कन की मरम्मति एवं जाली लगाने का भी निर्णय लिया गया। वहीं शहर के प्रत्येक वार्ड में नाली एवं गली का निर्माण को लेकर प्रस्ताव सदस्यों द्वारा पारित किया गया।
व

राजेंद्र टावर का होगा सुंदरीकरण

शहर के टावर चौक के पास राजेंद्र टावर का सुंदरीकरण को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि राजेंद्र टावर के सुंदरीकरण का काम किया शिघ्र ही पूरा किया जाएगा। टावर को रंग-रोगन के साथ जगमग रंगीन लाइट से सजाई जाएगी। इससे टावर देखने में काफी सुंदर लगे। वहीं केपी रोड स्थित महात्मा गांधी स्मारक को भी सुंदरीकरण का काम किया जाएगा।


इन कार्यो पर भी लगी मुहर

शहर में बनेगा कई स्थानों पर बनेगा डीलक्स शौचालय

सभी वार्डों में रोड-गली-नाली व पार्क का होगा निर्माण

सभी पार्षदों को मिलेगा लैपटॉप व प्रिंटर

सभी वार्डों के जर्जर बने कुंआ का होगा जीर्णोद्धार

राजस्व बढ़ोतरी पर भी हुई चर्चा

इन पार्षदों ने रखा मुद्दा

वार्ड 29 के पार्षद रणधीर कुमार गौतम ने कहा कि मगध कॉलनी रोड नम्बर 16 और 6 नाला के पानी से डूबा हुआ है। इसके शीघ्र समाधान का मुद्दा उठाया। वार्ड 12 के पार्षद डिम्पल कुमार ने मिर्चियाँ गली में पेयजल संकट से निजात के लिए सदन में बात रखा।