Movie prime

गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार ने बुलाई बैठक, कई विकास कार्यों का प्रस्ताव पास

 

गया नगर निगम के सभागार में बुधवार को मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। जबकि बैठक का संचालन सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने किया। निगम बोर्ड की बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर कई अहम योजनाओं पर सदस्यों ने मुहर लगाई। इनमें लाइट, पेयजल, साफ सफाई, नाली, सड़क, गली के निर्माण एवं सैरात आदि योजनाओं पर सदस्यों ने मुहर लगाने का काम किया। 

आयोजित सदन में मेयर गणेश पासवान ने कहा कि शहर में प्रकाश व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। इससे रात में शहर देखने में काफी सुंदर दिखे। शहर के प्रत्येक वार्ड में एलइडी लाइट लगाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा तिरंगा लाइट भी वार्डों में लगेंगे। वहीं शहर में 25 हाईमास्क लाइट भी लगेगा। आबादी के अनुसार वार्ड में एलइडी लाइट लगाया जाएगा। सभी वाडों के लिए एक हजार एलइडी लाइट लगेगा। 

42.32 करोड़ की राशि से शहर रोड-गली-नली के निर्माण पर होंगे खर्च, लगी मुहर

निगम सभागार के आयोजित बोर्ड की बैठक के दौरान सदन को संबोधित करते हुए स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि  वार्ड नम्बर 1 से 53 तक कई ऐसे मुहल्ले हैं, जहां गली-नाली की गंभीर समस्या है। नगर निगम ने पार्षदों के सूची के आधार उन क्षेत्रों के विकास कार्यो पर 42.32 करोड़ की राशि खर्च कर विकसित करेगा। विकास योजनाओं के लिए जल्द ही टेंडर व विभागीय स्तर से प्रक्रिया शुरू होगी। जिसपर सदस्यों ने एक स्वर सहमति जताते हुए मुहर लगा दी। 

सैरात क्षेत्र का किया जाएगा विस्तार 

सदन में सैरातों की बंदोबस्ती पर विस्तार से चर्चा किया गया है। सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि सैरात क्षेत्रों को विस्तार किया जाएगा। इससे नगर निगम के राजस्व में वृद्धि होगी। केदारनाथ मार्केट और टावर चौक स्थित आटो स्टैंड क्षेत्र के विस्तार किया जाएगा। वहीं शहर में केदारनाथ मार्केट सहित कई स्थानों का सैरात किया जाएगा।

गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा जुर्माना

सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर गंदगी फैलाने वाले से जुर्माना वसूला जाएगा। सफाई व्यवस्था को देखरेख करने के लिए प्रत्येक वार्ड एक टीम का गठन किया जाएगा। इसके लिए स्वच्छता साथी मित्र बहाल होंगे। टीम वार्ड की साफ-सफाई की मॉनिटरिंग करेंगे। अगर घर के आगे एवं सड़क पर कचरे फेंकने पर टीम के सदस्य जुर्माना वसूली करेगी। वहीं पेयजल को लेकर शहर के प्रत्येक वार्ड में दो-दो मिनी जलापूर्ति केंद्र लगाने के सदस्यों ने हामी सदन में भरी।

निगम के सफाईकर्मियों को वेतन में की गई बढ़ोतरी

निगमकर्मियों के बंद पारिवारिक पेंशन लाभ देने को लेकर सदस्यों ने मुहर लगा दी। इसके अलावा सफाईकर्मियों की दैनिक वेतन की बढ़ोतरी के लिए बोर्ड की बैठक में निर्णय पर मुहर लगी। 21 रुपया दैनिक के हिसाब से बढ़ाया गया।

50 स्थानों पर यूनिरल लगेगा

सदन में पार्षद गजेंद्र सिंह ने शहर में यूनिरल के कमी के कारण आम नागरिकों की परेशानी का मुद्दा उठाया। जिसपर शहर में 50 स्थानों पर यूनिरल (मिनी शौचालय) लगाने की मुहर लगी। इसके अलावा सभी वार्डों में तिरंगा लाइट लगाए जाएंगे। आयोजित बैठक में डिप्टी मेयर चिंता देवी, नगर आयुक्त कुमार अनुराग, उप नग आयुक्त शिवनंदन प्रसाद, सशक्त अस्थाई समिति के सदस्य विनोद यादव, मनोज कुमार, स्वर्णलता वर्मा, पार्षद कुंदन कुमार गोपाल कुमार, डिंपल कुमार, दीपक चंद्रवंशी, संजय कुमार सिन्हा, राहुल कुमार, रणधीर कुमार गौतम, नैयर अहमद, गजेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।