Gaya News: चैती छठ पूजा पर भाजपा नेता मनीष पंकज ने दी शुभकामनाएं, कहा- संयम और प्रकृति सम्मान का देता है संदेश
Gaya News: लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महान पर्व चैती छठ पूजा के पावन अवसर पर भाजपा नेता मनीष पंकज ने सभी श्रद्धालुओं एवं व्रतधारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की गहराई, शुद्धता और अनुशासन का प्रतीक है। चैती छठ के दौरान श्रद्धालु कठिन तप, नियम और अटूट आस्था के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करते हैं, जो हमारी परंपराओं की महानता को दर्शाता है।
मनीष पंकज ने कहा कि चैती छठ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच संतुलन स्थापित करने का भी संदेश देता है। इस अवसर पर घाटों की स्वच्छता, शुद्धता और सामूहिक सहभागिता समाज की एकता, समर्पण और सहयोग की भावना को मजबूत करती है।
उन्होंने आगे कहा कि इस पावन अनुष्ठान में लगे सभी श्रद्धालु, व्रती महिलाएं एवं पुरुष तथा सेवा में जुटे लोगों का समर्पण सराहनीय है। यह पर्व हमें संयम, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है, जिसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि छठी मैया और भगवान सूर्य सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें तथा समाज में भाईचारा और सद्भाव बना रहे।







