Movie prime

Gaya News: गयाजी को मिला नया नगर आयुक्त- विष्णुपद में पूजा के बाद अभिषेक पलासिया ने संभाली कमान

 
Gaya News: गयाजी को मिला नया नगर आयुक्त- विष्णुपद में पूजा के बाद अभिषेक पलासिया ने संभाली कमान

Gaya News: गयाजी नगर निगम को नया नेतृत्व मिल गया है। नव नियुक्त नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने सोमवार को विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण से पहले उन्होंने शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल विष्णुपद मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना की और गया नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।

News

पूजा के उपरांत अभिषेक पलासिया नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से नगर आयुक्त का दायित्व ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मेयर वीरेंद्र कुमार और सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, विनोद कुमार यादव एवं मनोज कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान नगर की साफ-सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, अतिक्रमण नियंत्रण, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और नगर निगम से जुड़ी प्रमुख योजनाओं पर प्रारंभिक चर्चा हुई। नगर के विकास कार्यों को लेकर आपसी समन्वय और प्राथमिकताओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

उल्लेखनीय है कि अभिषेक पलासिया इससे पहले खगड़िया जिले में उप विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। वे वर्ष 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं और प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए जाने जाते हैं।

News

नगर आयुक्त के रूप में उनके योगदान से शहरवासियों को नई उम्मीदें हैं। धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले गया शहर में स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं में सुधार और विकास योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर लोगों को सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में नगर निगम की कार्यप्रणाली को नई गति मिलेगी।