गयाजी नगर निगम के कामों की सराहना, मेयर गणेश पासवान हुए सम्मानित
Gaya: गयाजी नगर निगम में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान को सम्मानित किया गया. भारत विकास परिषद, मगध प्रांत शाखा पूर्वी गया की ओर से उन्हें सम्मान-सह-बधाई पत्र दिया गया. परिषद ने शहर में सफाई व्यवस्था, मोहल्लों के नामकरण बोर्ड, विभिन्न इलाकों के सौंदर्यीकरण, शहीद स्मारक निर्माण, फल्गु नदी पर छह लेन सड़क और सीता सेतु पर सौर ऊर्जा आधारित बिजली व्यवस्था जैसे प्रयासों की सराहना की.
Gaya: गयाजी नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को लेकर किए जा रहे प्रयासों के लिए नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान को सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद, मगध प्रांत शाखा पूर्वी गया की ओर से उन्हें सम्मान-सह-बधाई पत्र प्रदान किया गया।

सम्मान-पत्र में नगर निगम के विभिन्न मोहल्लों में सफाई व्यवस्था बेहतर करने, शहर को सुंदर बनाने और मोहल्लों के नाम वाले बोर्ड मुख्य सड़कों पर लगाने जैसे कार्यों की सराहना की गई। इसके अलावा जिला अधिकारी कार्यालय से काशीनाथ मोड़ और गांधी मैदान तक सौंदर्यीकरण, गयाजी नगर चौक से राजेंद्र टावर तक सौंदर्यीकरण तथा शहीद स्मारक निर्माण की पहल का भी उल्लेख किया गया।
फल्गु नदी और सीता सेतु के कार्यों की भी सराहना
भारत विकास परिषद ने फल्गु नदी पर छह लेन सड़क और सीता सेतु पर केंद्र व राज्य सरकार के आर्थिक सहयोग से सौर ऊर्जा आधारित बिजली व्यवस्था कराने के प्रयासों की भी प्रशंसा की। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में बने तालाबों और पार्कों के सौंदर्यीकरण के कार्यों को भी सराहनीय बताया गया।
परिषद ने मेयर के साथ उनके सहयोगी अधिकारियों, वार्ड सदस्यों और सफाईकर्मियों के योगदान के लिए भी आभार जताया। परिषद ने कहा कि गयाजी को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास शहर के लिए सकारात्मक पहल हैं।







