Movie prime

बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के राज्य कार्यकारिणी की बैठक में आम सभा का प्रस्ताव पास, जानिए क्या फैसले लिए जाएंगे

 

पटना के बोरिंग रोड स्थित अभियंता भवन में बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से 4 और 5 जनवरी को सुबह 10 बजे से आम सभा करने का प्रस्ताव पास किया गया।आम सभा में राज्य के सभी अभियंताओं (सहायक अभियंता से लेकर अभियंता प्रमुख तक) से निश्चित रूप से भाग लेने के लिए अनुरोध भी किया गया । 

इस बारे में जानकारी देते हुए बेसा के महासचिव ई राकेश कुमार ने बताया कि आम सभा में संघ के गतिविधियों की समीक्षा, विगत कार्यकारिणी का लेखा जोखा एवं अगले सत्र के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, वित्त सचिव, प्रचार सचिव, संगठन सचिव सहित राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव कराया जायेगा। महासचिव द्वारा सभी सदस्यों से उक्त आम सभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की गई।