Movie prime

काम जल्दी पूरा करिए...जब अचानक मुख्यमंत्री जनता से मिलने के लिए लोगों के बीच पहुंच गए, बख्तियारपुर में विकास कार्यों का CM नीतीश ने किया निरीक्षण...

Bihar: सुरक्षा अधिकारी तब हैरान रह गए, जब मुख्यमंत्री अचानक जनता से मिलने के लिए लोगों के बीच पहुंच गए। अथमलगोला में मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि जब इस पुल का निर्माण हो जाएगा तो इधर से उधर आने-जाने में लोगों को हर तरह से सुविधा होगी...
 
CM NITISH KUMAR
Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बख्तियारपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए बनाए जा रहे आरओबी और करजान-ताजपुर पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने बख्तियारपुर में अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि आरओबी का अधूरा काम जल्द पूरा कीजिए। इस पर अधिकारियों ने हाथ जोड़कर उन्हें एक महीने में काम पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं करजान-ताजपुर फोरलेन का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों को काम की सुस्ती को लेकर चेतावनी भी दी. सीएम नीतीश ने कहा कि बार-बार कहते है कि काम जल्दी पूरा करिए. सीएम के ऐसा कहने पर अधिकारी हाथ जोड़कर कहते दिखे कि सर एक महीना में पूरा कर देंगे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'देश का नेता कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो' के नारे भी लगाए.

बख्तियारपुर में सीएम ने विकास कार्यों का लिया जायजा

दरअसल शुक्रवार को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव का सूत्रपात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के नामांकन भरा. नीतीश के राज्यसभा जाने का मतलब है कि बिहार से एक युग की समाप्ति. नीतीश के राज्यसभा जाने पर मचे हायतौबा के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री बख्तियारपुर स्थित इंजिनियरिंग कॉलेज, इंजिनियरिंग कॉलेज के लिए बनाए जा रहे ROB और करजान-ताजपुर पुल का निरीक्षण किया. 

ROB का निरीक्षण करते नीतीश कुमार.

उन्होंने बख्तियारपुर में अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि आरओबी का अधूरा काम जल्द पूरा कीजिए, जिसपर अधिकारियों ने हाथ जोड़कर एक महीने में काम पूरा करने की बात कही. वहीं करजान-ताजपुर फोरलेन का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. सुरक्षा अधिकारी तब हैरान रह गए जब मुख्यमंत्री अचानक जनता से मिलने के लिए लोगों के बीच पहुंच गए. 

अथमगोला में आम लोगों से मिले सीएम, कही ये बात

अथमलगोला में मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि जब इस पुल का निर्माण हो जाएगा तो इधर से उधर आने जाने में सब तरह से लोगों को सुविधा होगी. यह हम बहुत पहले से किए हुए है. कितनी बार निरीक्षण कर चुके हैं और आज भी देखने आए है. करजान ताजपुर प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है. यहां वे अन्य अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश करते भी दिखे.

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट ताजपुर-करजान पथ अब तक कई डेडलाइन मिस कर चुका है. अब नया डेडलाइन 2027 का दिया गया है. अधिकारी 62 प्रतिशत काम पूरा होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है. पथ निर्माण विभाग ने भी कर बार निर्माण कंपनी को प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने की हिदायत दी थी.

2011 से करजान-ताजपुर प्रोजेक्ट पर हो रहा काम

नवयुगा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 2011 में करजान ताजपुर प्रोजेक्ट शुरू किया था. कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को 2016 तक पूरा करने का डेडलाइन दिया था. इस दौरान चार बार पुल निर्माण की अवधि बढ़ाई जा चुकी है, पहले मई 2016, फिर 2018, मार्च 2020 और अब मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है. लेकिन कई बार प्रोजेक्ट निर्माण के दौरान स्लैब गिर जाने और आर्थिक परेशानियों के कारण प्रोजेक्ट में विलंब होता गया.

मुख्यमंत्री ने कई बार इस ड्रीम प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने की हिदायत भी दे चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य में अभी तक कोई प्रगति नहीं दिख रही है.

1604 करोड़ रुपए से बढ़कर 3923 करोड़ हो चुकी लागत राशि

गंगा नदी पर करीब साढ़े पांच किलोमीटर के क्षेत्र में पुल बनना है, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी आजतक पिलर के ऊपर स्लैब तक नहीं रखा गया है. इस दौरान प्रोजेक्ट की लागत 1604 करोड़ रुपए से बढ़कर 3923 करोड़ से अधिक हो गई, लेकिन प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार  से अभी भी प्रोजेक्ट 2027 तक पूरे होने की उम्मीद कम ही नजर आती है.

पुल बनने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार का संपर्क बढ़ेगा

इस पथ की कुल लंबाई 51.26 किलोमीटर है. गंगा नदी पर 5.51 किलोमीटर पुल के साथ 45.75 किलोमीटर सड़क मार्ग का भी निर्माण होना है. इस प्रोजेक्ट के निर्माण से महात्मा गांधी सेतु एवं राजेंद्र सेतु पर यातायात का बोझ कम होगा और उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार जाने वालों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी.