Newshaat_Logo

JEE Main Result में चमका ‘Goal Institute’: 98+ पर्सेंटाइल की बारिश, टॉपर्स ने मचाया तहलका!

 
JEE Main Result में चमका ‘Goal Institute’: 98+ पर्सेंटाइल की बारिश, टॉपर्स ने मचाया तहलका!
Newshaat Desk: JEE Main के फाइनल रिजल्ट में इस बार गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। संस्थान के कई विद्यार्थियों ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल कर सफलता की नई इबारत लिख दी।

इस साल के टॉप परफॉर्मर्स में श्रृष्टि राज ने 98.94 पर्सेंटाइल, ऋतुराज कुमार ने 98.65 पर्सेंटाइल, लकी कुमारी ने 98.17 पर्सेंटाइल, उज्ज्वल कांत मिश्रा ने 97.77 पर्सेंटाइल और तेजस ने 92.27 पर्सेंटाइल हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। इसके अलावा भी कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप स्कोरर्स की सूची में जगह बनाई।

संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गोल इंस्टीट्यूट सिर्फ चयन ही नहीं, बल्कि उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं सहायक निदेशक रंजय सिंह ने भी छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि लगातार अच्छे परिणाम संस्थान की मजबूत टीम वर्क और छात्रों के भरोसे को दर्शाते हैं।

आर एंड डी हेड आनंद वत्स और एकेडमिक हेड गौरव सिंह ने बताया कि नियमित टेस्ट सीरीज, गहन अभ्यास और कॉन्सेप्ट क्लैरिटी पर फोकस ही इस सफलता की असली कुंजी है।

एक बार फिर गोल इंस्टीट्यूट ने यह साबित कर दिया है कि वह “Result Factory” के रूप में छात्रों के सपनों को हकीकत में बदलने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।