Newshaat_Logo

बलिदान, प्रेम और क्षमा का संदेश देता है Good Friday- डॉ. प्रेम कुमार ने यीशु मसीह को किया नमन

 
बलिदान, प्रेम और क्षमा का संदेश देता है Good Friday- डॉ. प्रेम कुमार ने यीशु मसीह को किया नमन
Bihar news: गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने जीसस क्राइस्ट के अमर बलिदान को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का सबसे पवित्र दिन है, जो पश्चाताप, उपवास और प्रार्थना का प्रतीक है। यह दिन हमें सच्चे प्रेम और त्याग का महत्व समझाता है, जहां सर्वोच्च बलिदान के माध्यम से मानवता को नई दिशा मिलती है।

डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संदेश में कहा कि जीवन की कठिन परिस्थितियां हमें कमजोर नहीं बनातीं, बल्कि हमें और मजबूत व परिपक्व बनाती हैं। उन्होंने इस दिन को आत्ममंथन और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर बताते हुए लोगों से प्रेम, क्षमा और सहिष्णुता के मूल्यों को अपनाने की अपील की। उनका यह संदेश समाज में सकारात्मकता, करुणा और मानवता के मूल्यों को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।