पटना में शहीद दिवस पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
Aug 11, 2025, 12:14 IST
Patna: शहीद दिवस के मौके पर आज राजधानी पटना में आयोजित राजकीय कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी सहित कई मंत्रियों ने शहीदों को नमन किया। समारोह बिहार विधानसभा के समीप हुआ, जहां स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर अन्य मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने 9 अगस्त 1942 की उस ऐतिहासिक घटना को याद किया, जब भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंग्रेजी हुकूमत ने पटना विधानसभा के सामने निहत्थे आंदोलनकारियों पर गोलियां बरसाई थीं। इस गोलीकांड में कई स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुए थे, जिनकी वीरता और बलिदान को आज भी याद किया जाता है।







