पटना-नालंदा समेत 24 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 14 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार का पटना समेत बिहार के 24 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसमें कुछ जिलों का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
वहीं, दूसरी ओर राज्य के उत्तर-पूर्वी और सीमावर्ती इलाकों के 14 जिलों में बारिश की संभावना है। इन 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी चलने की भी संभावना है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे हो सकती है।
बीते 24 घंटे में दो जिलों का तापमान 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। रोहतास का तापमान गुरुवार को 43.6 डिग्री रहा। जबकि गया का पारा 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। 17 और 18 मई को पूरे बिहार में आंधी-बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। 43.2 डिग्री के साथ रोहतास सबसे गर्म रहा। वहीं, गया 43.1, शेखपुरा 41.6, पटना में 40.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। तेज गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
