बिहार के 3 जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 50KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
Apr 12, 2025, 09:27 IST

वहीं, 9 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 15 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना है।
दक्षिण-पूर्व, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम और सेंट्रल बिहार के अलग-अलग जगहों पर आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 16 अप्रैल से मौसम सामान्य होने के आसार है।
शुक्रवार को पूर्णिया के भवानीपुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। यहां 74.2 एमएम बारिश हुई है।
पटना मौसम विभाग के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया- 'प्री-मानसून सीजन में इस तरह की घटना होते रहती हैं। ऐसा नहीं है कि ये घटना अचानक से हो गई। मौसम विभाग ने पहले पूर्वानुमान कर रखा था।'

'इस तरह का वेदर अगले 5 दिनों तक आपको देखने को मिलेगा। आज कुछ जगहों पर वज्रपात की संभावना है। उत्तर बिहार, पूर्वी बिहार और पश्चिमी बिहार के अलग-अलग अलर्ट है।'