Newshaat_Logo

पटना में स्टार्ट-अप समिट 2025 की ऐतिहासिक सफलता, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

 
पटना में स्टार्ट-अप समिट 2025 की ऐतिहासिक सफलता, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

पटना: पटना के रविन्द्र भवन में Let’s Inspire Bihar के बैनर तले आयोजित स्टार्ट-अप समिट 2025 अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सम्राट चौधड़ी

समिट में देश-विदेश से आए एंजल निवेशकों, स्टार्टअप संस्थापकों, युवा नेतृत्वकर्ताओं, उद्यमियों, कॉर्पोरेट पेशेवरों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हॉल की क्षमता से कहीं अधिक 4,000+ प्रतिभागियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

Let’s inspire

उपमुख्यमंत्री ने किया मार्गदर्शन

सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार स्टार्ट-अप्स और उद्यमिता को लेकर गंभीर है और आने वाले वर्षों में इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बिहार का भविष्य नए उद्यमियों के हाथ में है।

उद्घाटन

21 स्टार्ट-अप्स को मिला बिहार उद्यमिता सम्मान

समिट में 21 स्टार्ट-अप्स को ‘बिहार उद्यमिता सम्मान’ से सम्मानित किया गया। ये वे स्टार्ट-अप्स हैं जिन्होंने अब तक 100+ से अधिक रोजगार सृजित किए हैं या जिनकी भविष्य की संभावनाएँ बेहद प्रबल हैं।

600+ स्टार्टअप्स हुए जुड़े

लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान पहले से ही 2,50,000+ सक्रिय सदस्यों के साथ काम कर रहा है। इस समिट के बाद 600+ नए स्टार्ट-अप्स सीधे इस मुहिम से जुड़ गए हैं।

खास बातें
    •    समिट में 4 पैनल डिस्कशन हुए, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञों ने स्टार्ट-अप्स और उद्यमिता पर अपने विचार साझा किए।
    •    कई स्टार्ट-अप्स ने पिच डेक पेश किए। इनमें से 21 स्टार्ट-अप्स को आगे चलकर ₹21 लाख का सहयोग देने की घोषणा ड्रॉप्टी के संस्थापक शुभांग ने की।
    •    इस अवसर पर बिहार @ 2047 विज़न डॉक्यूमेंट का ड्राफ्ट भी लॉन्च किया गया। इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर लोग अपने सुझाव दे सकते हैं।
    •    यह डॉक्यूमेंट 21 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में होने वाले बिहार @ 2047 विज़न कॉन्क्लेव में अंतिम रूप लेगा।

गांधी मैदान में समिट का सपना

आयोजकों का कहना है कि भविष्य में गांधी मैदान में लाखों युवाओं और उद्यमियों के साथ स्टार्ट-अप समिट आयोजित करना उनका सपना है। इस समिट से बिहार में ‘उद्यमिता की क्रांति’ तेज गति पकड़ चुकी है।