“बंगला में उड़ेला अबीर…” फागुन के ‘रंगोत्सव’ में छाए सामाजिक सौहार्द के रंग, फूलों और ऑर्गेनिक गुलाल के साथ सबने मनाई होली...
Patna: हर्बल होली के माध्यम से लोगों को यह संदेश देना चाहती है कि प्रकृति के साथ जुड़े इसी में सब की भलाई है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र कार्यवाह डॉ मोहन सिंह ने कहा कि पर्वों की अपनी महत्ता है. हर पर्व कुछ संदेश देता है.
Mar 2, 2026, 22:00 IST
Patna: विश्व संवाद केंद्र में पत्रकारों ने फूलों और हर्बल गुलाल की होली खेली. इस अवसर पर पटना के विविध समाचार माध्यमों के पत्रकारों ने एक दूसरे को होली की शुभकामना भी दी. विश्व संवाद प्रति वर्ष होली के समय इस तरह का आयोजन करता रहा है.
संस्था के सचिव डॉ संजीव चौरसिया ने बताया कि संस्था हर्बल होली के माध्यम से लोगों को यह संदेश देना चाहती है कि प्रकृति के साथ जुड़े इसी में सब की भलाई है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र कार्यवाह डॉ मोहन सिंह ने कहा कि पर्वों की अपनी महत्ता है। हर पर्व कुछ संदेश देता है.
होली हमारे जीवन में ऊर्जा और आनन्द का संचार करता है. वरिष्ठ पत्रकार मणिकांत ठाकुर ने अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि होली सौहार्द और प्रेम का पर्व है. प्रवीण बागी ने इसे उमंग और मस्ती का त्यौहार बताया.
इस अवसर पर दैनिक जागरण के संपादक अश्विनी कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राकेश प्रवीर, स्वत्व के समूह संपादक कृष्णकांत ओझा, वरिष्ठ पत्रकार रमन शुक्ला, प्रमोद पाण्डेय, सुबोध कुमार नन्दन, जयशंकर बिहारी, राजेश ओझा, रजनीश कुमार, मृत्युंजय मानी, इत्यादि उपस्थित थे.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के प्रचार प्रमुख राजेश पाण्डेय, दक्षिण बिहार के प्रांत प्रचारक उमेश प्रसाद, सह प्रांत प्रचारक आशीष कुमार, प्रान्त प्रचार प्रमुख अभिषेक कुमार, सह प्रचार प्रमुख निखिल रंजन समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.







