Newshaat_Logo

क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए मैं सदैव आपके साथ हूं - रत्नेश कुशवाहा

 
क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए मैं सदैव आपके साथ हूं - रत्नेश कुशवाहा

Bihar News: आज दिनांक 2 जुलाई, गुरुवार को पटना सिटी चौक के निकट राजा बाबू गली स्थित विधायक कार्यालय में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता-जनार्दन से आत्मीय भेंट एवं जनसंवाद के जरिए भाजपा विधायक रत्नेश कुशवाहा ने समस्याओं से अवगत होकर समाधान का आश्वासन दिया.

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया। उपस्थित सभी नागरिकों ने अपने बहुमूल्य सुझाव एवं अपेक्षाएं साझा की, जिन्हें गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रत्येक समस्या एवं सुझाव पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान मिल सके.

उन्‍होंने कहा कि मेरे लिए जनप्रतिनिधि होने का अर्थ केवल दायित्व निभाना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना है. जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है और उसी विश्वास के साथ मैं पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं एवं जनकल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हूँ. जनसेवा ही मेरा संकल्प, जनता का विश्वास ही मेरी प्रेरणा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि आपकी हर समस्या के समाधान और क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए मैं सदैव आपके साथ हूँ.