Newshaat_Logo

IMD का DOUBLE ALERT जारी, सीमांचल में आंधी-बारिश तो पटना समेत इन जिलों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

Bihar Weather Update: India Meteorological Department (IMD)ने राज्य के लिए डबल अलर्टजारी किया है. एक ओर जहां सीमांचल क्षेत्रमें तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी दी गई है, वहीं दूसरी ओर पटना समेत कई जिलों में लू चलने की संभावनाजताई गई है.
 
BIHAR WEATHER

Bihar Weather Update: बिहार में आज मौसम ने दोहरा रुख अपना लिया है. India Meteorological Department (IMD) ने राज्य के लिए डबल अलर्ट जारी किया है. एक ओर जहां सीमांचल क्षेत्र में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी दी गई है, वहीं दूसरी ओर पटना समेत कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है.

Weather Today: उत्तर भारत में प्री-मॉनसून गतिविधियां! दिल्ली समेत इन  राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें मौसम का हाल - weather forecast 5 june imd  issued rainfall alert in delhi ...

मौसम विभाग के अनुसार, सीमांचल के जिलों अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में आंशिक गिरावट आएगी। हालांकि, मध्य और दक्षिण बिहार के इलाकों में गर्म और शुष्क हवाएं चलने से हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. राजधानी पटना, गया, भोजपुर, बक्सर, नालंदा और आसपास के जिलों में दिन के समय तेज गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है.

हीटवेव सूचकांक: मौजूदा सूचकांकों की विफलता और नए शोध के निष्कर्ष

कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो रही तो कहीं चिलचिलाती धूप और उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रखा है. ऐसे में आज भी कुछ ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग की ओर से सीमांचल के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है. विभाग की माने तो, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है.

पटना समेत इन जिलों में लू का अलर्ट

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय,अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी और नवादा में लहर/लू चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने को लेकर पूर्वानुमान भी जारी किया है.

19 से 22 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान की माने तो, 19 जून से 22 जून के दौरान बिहार के पश्चिम और मध्य भागों में लू (उष्ण लहर/Heat Wave) और एक या दो जगहों में उष्ण रात्रि (Warm Night) की स्थिति बनने की संभावना है. इस अवधि में राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने और गर्म एवं शुष्क पश्चिमी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से दिन के समय ज्यादा गर्मी का अनुभव होने की संभावना है. साथ ही, रात के समय भी न्यूनतम तापमान अधिक रहने के कारण लोगों को गर्म और उमस भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.

21 और 22 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 21 जून को बिहार के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भाग के जिलों में कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है. साथ ही उत्तर-पश्चिम भाग के जिलों में भी एक-दो जगहों पर लहर चलने की संभावना है. जबकि राज्य के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में एक-दो जगहों पर बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है

22 जून को बिहार के दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में कुछ जगहों पर गर्म लहर चलने की संभावना है. राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग के जिलों में एक-दो जगहों पर भी लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई कि बिहार के अररिया और किशनगंज के एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. साथ ही इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है.

इसके अलावा राज्य के उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल जिलों में भी तेज हवा के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.