Newshaat_Logo

चक्रवात अकवान का असर: भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में हल्की होगी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान का असर बिहार के मौसम पर भी दिखेगा। राज्य में पुरवैया की सक्रियता बढ़ेगी। इससे 21 और 22 नवंबर को बिहार के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
 
अकवन

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान का असर बिहार के मौसम पर भी दिखेगा। राज्य में पुरवैया की सक्रियता बढ़ेगी। इससे 21 और 22 नवंबर को बिहार के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार के मुताबिक, राज्य में चक्रवात का असर दो दिन तक ही रहेगा। 22 नवंबर के बाद बारिश की गतिविधियां थम जाएंगी। 23 से 25 नवंबर तक अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले 48 घंटे तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अगले दो दिन सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा।

21 नवंबर को भागलपुर और कटिहार में भारी बारिश की चेतावनी। दक्षिण-पूर्वी बिहार के अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश हो सकती है।

तेज हवा और वज्रपात: उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ वज्रपात की आशंका है।

पटना का हाल असर सीमित रहेगा। 20 नवंबर को सुबह धुंध के बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे। 21 नवंबर को हल्की बारिश संभव। एडवाइजरी: किसान खेतों में कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें या तिरपाल से ढंक दें। सब्जियों और अन्य फसलों में अभी सिंचाई रोक दें और खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखें।